Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

काले हिरण का शिकार कर रहे चार शिकारी गिरफ्तार - Bune Knowledge in Hindi

जाल बिछाकर हिरण का शिकार कर रहे 11 लोगो में से 4 को पुलिस ने मौके से दबोच लिया, 7 शिकारी फरार हो गए | पुलिस ने मौके से हिरण का शव व हिरण के शिकार करने के  दौरान प्रयुक्त जाल वह कुल्हाड़ी व डंडे आदि बरामद किया है |


वन विभाग पैलानी के रेंजर श्यामलाल यादव की तरफ से दी गई तहरीर में सभी पर मामला दर्ज किया गया।

पैलानी थाना क्षेत्र के गजनी गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जाल बिछाकर कुछ शिकारी हिरण का शिकार कर रहे थे। जाल में फंसे एक हिरण को कुल्हाड़ी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम को देख शिकारी भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर 4 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरण के शिकार में प्रयुक्त जाल, कुल्हाड़ी और डण्डे आदि भी को बरामद कर लिया। वन विभाग के रेंजर श्यामलाल की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम तिंदवारी में करवाया गया।

इस बारे में इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि काला हिरण का शिकार कर रहे कमल पुत्र शिवसहाय केवट, रामरतन केवट पुत्र रामबहोरी केवट, बलबीर पुत्र देवशरण केवट, रामकेश केवट पुत्र चंद्रपाल केवट निवासी बेंदा मजरा लाहा केवटरा को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/39/51 पर दर्ज किया गया है। सभी 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। चार को जेल भेजा जाएगा। जो शिकारी मौके से फरार हो गए हैं, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

ये भी पढ़े - ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम को ट्रैक करके आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता हैं खाली, न करे इस खतरनाक App को Install

ये भी पढ़े - Jio ने फिर पेश किए अपने 2 नए प्लान, जानिए क्या है कीमत - Bune Knowledge in Hindi

ये भी पढ़े - It is full offline installer standalone setup of PTC Creo 7 Free Download for 64 Bit.

Trending Topic -   

काले हिरण का शिकार करने पर 11 शिकारियों के खिलाफ FIR, 4 गिरफ्तार

shikari
अनिल उपाध्याय
शेर
बाघ
काला हिरण
तेंदुए
tiger
deer
नेशनल पार्क
cartoon
हिरणों
anil upadhyay
kala hiran

काले हिरण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code