गूगल क्रोम का करते हैं इस्तेमाल तो फौरन करे यह काम
गूगल क्रोम एक पॉपुलर ब्राउजर है। ज्यादातर लोग गूगल इंटरनेट सर्फिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। अब गूगल ने अपने इस ब्राउजर का नया वर्जन रिलीज किया है। दरअसल, गूगल क्रोम के पुराने वर्जन में कई तरह के बग्स पाए गए हैं।
ये भी पढ़े - Headphone Buying Tips: हेडफोन खरीदते समय इन बातो का रखे विशेष ध्यान, बाद मै नही पड़ेगा पछताना - Bune knowledge
ये बग्स यूजर्स की निजी जानकारियां हैकर्स तक पहुंचा सकते हैं। पुराने वर्जन में पाए गए 26 बग्स में से 16 को 'हाई' के रूप में लिस्ट किया गया है। वहीं 6 बग्स को 'मीडियम के रूप में लिस्ट किया गया है। अब गूगल क्रोम का नया वर्जन 97.0.4692.99 इन बग्स को ठीक करेगा। फिलहाल यह नया अपडेट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जारी किया गया है। मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी इसे जल्द ही जारी किया जारी जाएगा।
साइबर क्रीमिनल्स के हाथ लग सकती है निजी जानकारियां
गूगल ने नए अपडेट को लेकर जानकारी दी है कि यह कौन से बग्स ठीक करेगा। साथ ही नए अपडेट में जो बग्स ठीक किए हैं उनकी पूरी जानकारी शेयर की है। साथ ही गूगल ने बताया कि पिछले वर्जन में CVE-2022-0289 के नाम से क्रिटिकल vulnerabilities (कमजोरी) मिली थीं इस कमी से यूजर्स की निजी जानकारी साइबर क्रिमिनल्स के हाथ लगने का खतरा था। ऐसे में कंपनी ने सभी यूजर्स से नया वर्जन अपडेट करने की अपील की है।
ऐसे अपडेट करें नया वर्जन
स्मार्टफोन या कंप्यूटर में गूगल क्रोम का नया वर्जन अपडेट करने के लिए आपको गूगल क्रोम की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद हेल्प सेक्शन में जाएं और अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें। यहां आपको नजर आएगा कि आपके पास गूगल क्रोम का कौन सा वर्जन है। अगर वहां आपको 97.0.4692.99 लिखा मिले है तो समझ लीजिए कि लेटेस्ट अपडेट है। अगर पुराना वर्जन है तो उसे तुरंत अपडेट कर लें।
ये भी पढ़े - Gmail ने आखिर ऐसा क्या किया जो बन गया नया रिकॉर्ड बनाने वाला 5वां App - Bune Knowledge
अगर आपके स्मार्टफोन या कंप्यूटर में गूगल क्रोम के लिए ऑटोमैटिक अपडेट ऑन होगा तो आपको खुद ही अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा। वहीं कंप्यूटर में इसे अपडेट करने के लिए ब्राउजर पर क्रोम लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड टाइप करें और उसे इंस्टॉल कर लें। वहीं मोबाइल में इसे प्ले स्टोर में जाकर अपडेट कर सकते हैं।
Tags - google chromegoogle chrome tips google chromecast smartphone security Tips google Tech news in hindi
0 टिप्पणियाँ
If u have any doubt, pls let me know