Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

MS Dhoni ने जब दी कप्तानी छोड़ने की धमकी ! इस खिलाडी के टीम में आने से हुए थे आग बबुला / buneknowledge

 कप्तानी को लेकर विराट कोहली का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली और विराट कोहली के फैंस की बीच एक जंग सी छिड़ गई है। इस बीच लोग महेंद्र सिंह धोनी के उस वक्त को याद कर रहे है, जब धोनी ने टीम की कप्तानी को संभाला था।


लेकिन क्या आप जानते है कि धोनी ने भी भारतीय टीम की कप्तानी को छोड़ने की धमकी दी थी। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की कमान साल 2008 में संभाली थी। इस दौरान उनके पास कई चुनौतियां थी। सभी चुनौतियों का बखूबी से सामना कर उन्होंने भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए।

ये भी पढ़े - हमारे शरीर का ऐसा कौन सा अंग है जो जन्म से मृत्यु तक बिलकुल भी नहीं बढ़ता है? / buneknowledge

साल 2008 में ये खबरें सामने आई थी कि धोनी ने कप्तानी छोड़ने की धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेक्शन कमिटी की मीटिंग की जानकारी लीक हो गई थी। धोनी ने आरपी सिंह की जगह इरफान पठान को टीम में शामिल करने की बात पर सेलेक्टर्स को कप्‍तानी छोड़ने की धमकी भी दे दी थी। खबरों में दिखाया जाने लगा था कि आरपी सिंह की जगह इरफान पठान के सेलेक्शन को लेकर धोनी असहमत थे। जब चयनकर्ताओं ने आरपी सिंह के स्थान पर इरफान पठान को चुनने को कहा तो धोनी ने कप्तानी छोड़ने की बात कही थी।

ये भी पढ़े - बदलने जा रहा है क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुडा ऑनलाइन पेमेंट का यह नियम, जानिए कैसे करेगा आपको प्रभावित

हालांकि आरपी सिंह ने एक इंटरव्यू में इस मामले की पूरी सच्चाई बताई थी। आरपी सिंह का कहना था कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में कभी भी टीम का सेलेक्शन करने के मामले में पक्षपात नहीं करते थे। आरपी सिंह के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ऐसे कप्तान नहीं थे, जो टीम चुनते समय इस बात को ध्यान रखते हो कि किस खिलाड़ी से उनकी दोस्ती है। आरपी सिंह ने कहा था कि जब अच्छे खिलाड़‍ियों के चयन की बात आई तो धोनी ने अपनी टीम के लिए निष्‍पक्ष होकर फैसला लिया था और जब बात लीक हुई तो इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है। इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था।

 TAGS - 

धोनी ने दी थी, कप्तानी छोड़ने की धमकी, आरपी सिंह ,एक इंटरव्यू ,बताई थी सच्चाई DHONI HAD THREATENED TO LEAVE THE CAPTAINCY ,RP SINGH, AN INTERVIEW, TOLD THE TRUTH 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code